पंजाब

पराली के निपटारे को लेकर पंजाब सरकार सख्त, केंद्र से की ये मांग

Shantanu Roy
24 Sep 2022 1:21 PM
पराली के निपटारे को लेकर पंजाब सरकार सख्त, केंद्र से की ये मांग
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। पराली जलने से होने वाले वायु प्रदुषण को रोकने के लिए पंजाब द्वारा लगातार कोशिशें की जा रही हैं। इसे लेकर कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने केंद्र सरकार से मांग की है। मीत हेयर ने मांग करते हुए कहा है कि केंद्र पराली के हल के लिए किसानों को मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि पंजाब मुआवजा में अपना हिस्सा देने के लिए तैयार है और केंद्र को भी किसानों के लिए बड़ा दिल दिखाते हुए अपना हिस्सा देना चाहिए।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार को पंजाब सरकार ने एक प्रस्ताव भेजा था। इसमें पराली न जलाने वाले किसानों को प्रति एकड़ जमीन के 2500 रूपए देने की बात कही गई थी। इस प्रस्ताव में कहा गया था कि किसनों को दी जाने वाली राशि में 1500 रुपए केंद्र सरकार को दे वहीं पंजाब व दिल्ली सरकार 500-500 रूपए देगी। लेकिन केंद्र ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।
Next Story