पंजाब

30 हजार इंडस्ट्री को राहत देने की तैयारी में पंजाब सरकार

Admin2
29 May 2022 6:59 AM GMT
30 हजार इंडस्ट्री को राहत देने की तैयारी में पंजाब सरकार
x
विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू

जनता से रिश्ता वेबडेस्क :विधायक कुलवंत सिंह सिद्धूका कहना है कि पंजाब की आर्थिक राजधानी को चलाने में मिक्सलैंड यूज इंडस्ट्री की अहम भूमिका है। इनकी समस्या के स्थायी हल के लिए काम किया जा रहा है। इस पर जल्द काम शुरू भी हो जाएगा।ग्रीन कैटागिरी को इंडस्ट्रीयल एरिया घोषित करना होगाविधायक मदन लाल बग्गा का कहना है कि मिक्सलैंड यूज इलाकों में कई साल से इंडस्ट्री काम कर रही है। इसे वहां से हटाना बहुत मुश्किल है। इसके लिए ग्रीन कैटागिरी इंडस्ट्री के लिए इंडस्ट्रीयल एरिया घोषित करना प्राथमिकता है। रेड कैटागिरी के लिए अलग से सस्ते दाम पर फोकल प्वाइंट की व्यवस्था की जाएगी

औद्योगिक नगरी लुधियाना में 30 हजार उद्योगों को राहत देने की तैयारी की जा रही है। मिक्सलैंड यूज इलाकों में बनी इंडस्ट्री को राहत देने के लिए विधायकों ने रोडमैप तैयार किया है। इसे जल्द मुख्यमंत्री भगवंत मान के सामने रखकर इस समस्या का स्थायी हल निकाला जाएगा। गौरतलब है कि लुधियाना में 72 से अधिक इलाके मिक्सलैंड यूज से संबंधित हैं। इन क्षेत्रों में 30 हजार से अधिक छोटे उद्योग हैं।
Next Story