पंजाब

पंजाब सरकार 28 हजार कच्चे कर्मचारियों को करने जा रही है पक्का

mukeshwari
21 May 2023 12:10 PM GMT
पंजाब सरकार 28 हजार कच्चे कर्मचारियों को करने जा रही है पक्का
x

पंजाब के कच्चे कर्मचारियों को लेकर एक बहुत ही अच्छी खबर है। सीएम मान के द्वारा इसको लेकर एक बड़ा फैसला किया गया है। बताया जा रहा है कि राज्य में 10 साल से अधिक समय तक की नौकरी कर चुके कर्मचारियों को अब रेगुलर किया जाएगा। इस रेगुलर किए जाने की प्रक्रिया में 36 हजार से भी ज्यादा कमर्चारी शामिल है। इसकी शुरुआत बहुत जल्द 28 हजार से अधिक कर्मचारियों से होने वाली है। सीएम मान के इस फैले के बाद स्वस्थ्य विभाग के 7800 हजार से ज्यादा कर्मचारी साथ ही शिक्षा विभाग के 10 हजार कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। मिली जानकरी के मुताबिक पंजाब कैबिनेट के द्वार इसको लेकर एक लिस्ट भी तैयार कर ली गई है।

28 हजार कर्मचारी होंगे पक्के

सीएम मान की मुहर लगने के बाद पहले चरण में 28 हजार से भी अधिक कर्मचारी पक्के हो जाएंगे। इसके बाद बचे हुए 8 हजार कर्मचारियों को पक्का करने का काम किया जाएगा। वहीं बताया जा रहा है कि इन कर्मचारियों को पक्का करने के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया था। इस कमेटी के द्वारा पहले चरण में 28 कर्मचारियों को पक्का किया गया। इस लिस्ट को तैयार करते हुए यह देखा गया है कि कौन सा कर्मचारी कब से काम कर रहा है। इसके साथ ही सरकारी नियम के अनुसार उन्हें पक्का करते हुए कोई बाधा तो नहीं है। ये सभी प्रमुख बातों का ध्यान रखकर लिस्ट को बनाया गया है। वहीं जल्द ही सीएम मान इस पर अंतिम मुहर लगाएंगे।

सरकार के सभी वादें हो रहे पुरे

मान सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सरकार ने जो वादा किया था उसपर पूरी तरह से खरी उतर रही है। वहीं इन पक्के होने जा रहे कर्मचारियों की मांग है कि आखिर 10 सालों तक काम कर चुकें कर्मचारियों को ही पक्का क्यों किया जा रहा है। सरकार को 5 से 7 साल पुराने कर्मचारियों को भी पक्का करना चाहिए। ऐसा करने से सरकारी विभाग में और भी अच्छे से काम हो सकता है।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story