
x
Chandigarh चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में शनिवार को कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए, जिनमें भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के लिए अलग कैडर का गठन और 24 नवंबर को आनंदपुर साहिब में विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित करना शामिल है। कैबिनेट की बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के लिए एक अलग कैडर बनाने का निर्णय लिया गया है जिससे युवा सीधे इस कैडर के तहत भर्ती हो सकें। पहले वे डेप्युटेशन पर वहां जाते थे। इसके अलावा, सिंचाई, पीएसपीसीएल और अन्य विभागों में 3000 से अधिक उन रिक्त पदों को जल्द भरने की मंजूरी दी गई है, जो पहले डेप्यूटेशन पर भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में जाते थे।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 500 से अधिक नर्सों की भर्ती को मंजूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर स्वास्थ्य सुविधा में गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग देखभाल सेवाएं देने के लिए पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध हो। बताया गया है कि ये नर्सें दिसंबर के पहले सप्ताह से पहले जॉइन कर लेंगी। इसके साथ ही बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) के 16 रिक्त पदों को बहाल करके पीपीएससी के माध्यम से भर्ती की मंजूरी भी दे दी है। हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधकीय बोर्ड (बीबीएमबी) में तैनात किए जाने वाले 2458 कर्मचारियों के लिए अलग कैडर बनाने का फैसला लिया गया है। बीबीएमबी में पंजाब कोटे की बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं, जिस कारण बोर्ड ने अपने कैडर से पंजाब कोटे के पद भर लिए थे। मंत्रिमंडल ने विभिन्न विभागों के लिए इन भर्तियों हेतु 2458 पद सृजित करने तथा विभिन्न विभागों के पदों के संबंध में नियम अपनाने की मंजूरी दे दी है।
उन्होंने कहा कि मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में मेडिकल टीचिंग फैकल्टी से पदोन्नति द्वारा भरे जाने वाले प्रशासनिक पदों के लिए सेवानिवृत्ति आयु वर्तमान 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने को भी मंजूरी दे दी है। पहले मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में मेडिकल टीचिंग फैकल्टी की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष थी, लेकिन भारत सरकार के संस्थानों के अलावा पड़ोसी राज्यों हरियाणा और चंडीगढ़ (केंद्र शासित प्रदेश) में यह 65 वर्ष है। वित्त मंत्री ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को मनाने के लिए यादगारी समारोहों के हिस्से के रूप में 16वीं पंजाब विधानसभा का 10वां (विशेष) सत्र श्री आनंदपुर साहिब में बुलाने पर भी सहमति जताई। यह सत्र 24 नवंबर को पवित्र शहर के भाई जैता जी मेमोरियल में होगा।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही किशोरावस्था की लड़कियों और जरूरतमंद महिलाओं को सुरक्षित मासिक धर्म एवं मुफ्त सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने के लिए ‘नई दिशा’ योजना शुरू करने को भी मंजूरी दी है। यह योजना जागरूकता, शिक्षा, व्यवहार परिवर्तन और जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन वितरण पर केंद्रित होगी।
Tagsपंजाब कैबिनेटभाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्डअलग कैडरनर्स भर्तीस्वास्थ्य विभागबाल विकास परियोजनासीडीपीओमेडिकल शिक्षा विभागसेवानिवृत्ति आयुआनंदपुर साहिब विशेष सत्रनई दिशा योजनामुफ्त सैनिटरी नैपकिनकिशोरावस्था लड़कियांपंजाब सरकार फैसले।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





