![Punjab: 17 साल की लड़की से Gangrape Punjab: 17 साल की लड़की से Gangrape](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/07/23/3890800-r.webp)
x
Punjab पंजाब: स्थानीय शहर में ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार स्थानीय शहर में ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली 17 वर्षीय युवती ने बताया कि वह गुरु नानक कॉलेज चौक पर खड़ी थी, तभी उसका जानकार एक व्यक्ति आया और अपनी कार रुकवाई। उक्त व्यक्ति ने पीड़िता को लिफ्ट देने की पेशकश की। उसकी कार में एक अन्य व्यक्ति सवार था। जब पीड़िता कार में बैठ गई तो उक्त व्यक्ति उसे गांव दातेवास ले गया। यहां उसके साथ अन्य लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उक्त लोगों में से एक व्यक्ति उसे रात को पेट्रोल पंप के पास छोड़ गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर पूरी घटना अपनी मौसी को बताई और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसकी मौसी उसे सरकारी अस्पताल ले गई। एसएचओ सिटी भगवंत सिंह ने बताया कि उक्त युवती के बयान पर 5 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsPunjab17 साललड़कीGangrape Punjab17 years oldgirlgangrapedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Bharti Sahu 2 Bharti Sahu 2](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Bharti Sahu 2
Next Story