पंजाब

Punjab: प्रेमिका से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

Bharti Sahu 2
22 Oct 2024 7:50 AM IST
Punjab: प्रेमिका से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या
x
Punjab: मोगा जिले के गांव रोडे निवासी रमनदीप सिंह (31) द्वारा अपनी कथित प्रेमिका से तंग आकर धर्मकोट स्थित अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मृतक के पिता हरपाल सिंह ने बताया कि उसका बेटा शैलर में काम करता था। उन्होंने बताया कि मेरे भतीजे ने मुझे बताया कि मेरे बेटे का कथित तौर पर बठिंडा निवासी जो एक बच्चे की मां है, के साथ प्रेम संबंध था, जो उसे लिव-इन रिलेशनशिप में रखने के लिए परेशान करती थी।
मेरे बेटे ने उसके साथ रहने से इंकार कर दिया था। अंत में उससे तंग आकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक जसविंदर सिंह ने बताया कि मृतक का शव सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Next Story