पंजाब

Punjab: बीयर पीने से मना किया तो दोस्तों ने कर दिया कांड

Bharti Sahu 2
25 Nov 2024 6:15 AM IST
Punjab: बीयर पीने से मना किया तो दोस्तों ने कर दिया कांड
x
Punjab : लुधियाना रेलवे स्टेशन के सामने से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक 19 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दिया गया, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक कमलदीप से उसके दोस्तों ने बीयर पीने के लिए कहा, लेकिन मृतक ने बीयर पीने से मना कर दिया। जिसको लेकर युवकों में विवाद हो गया और गुस्से में आकर मृतक के दोस्तों ने कमलदीप के सिर पर बेसबॉल बैट से वार कर उसकी हत्या कर दी।
माता-पिता के इकलौते बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
Next Story