
x
punjab पंजाब: आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भगवंत मान सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री राहत कोष को विभिन्न विभागों और संस्थानों से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो रहा है। मंगलवार को कई प्रतिनिधिमंडलों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की और बाढ़ राहत कार्यों में योगदान देने के उद्देश्य से चेक सौंपे। पंजाब के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और अपने विभाग की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 15 लाख 1 हजार रुपये का चेक जमा कराया। इसके अलावा, केनरा बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी सीएम मान से मुलाकात कर राहत कोष में 50 लाख रुपये का चेक सौंपा। वहीं, थापर समूह के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 40 लाख रुपये का योगदान दिया।
पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी। सीएमओ पंजाब ने इस संबंध में एक के बाद एक, तीन पोस्ट किए। सीएमओ पंजाब ने पहले एक्स पोस्ट में लिखा, "पंजाब के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की और अपने विभाग की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 15,01,000 रुपये का चेक जमा कराया, जिससे पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत कार्यों में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।"
सीएमओ पंजाब ने दूसरे पोस्ट में लिखा, "पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण चल रहे राहत कार्यों में योगदान देने के लिए, केनरा बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की और मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये का चेक जमा किया। वहीं, एक अन्य पोस्ट में सीएमओ पंजाब ने लिखा, "पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत कार्यों में योगदान देते हुए, थापर समूह के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को 40 लाख रुपये का चेक सौंपा। गौरतलब है कि पंजाब में आई भीषण बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश और नदियों के उफान से राज्य के 13 जिलों के 1,400 से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं। लाखों लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, वहीं लाखों हेक्टेयर फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं।A
Tagsपंजाब बाढ़भगवंत मानपीडब्ल्यूडीकेनरा बैंकथापर समूहराहत कोषआर्थिक मददजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





