
सांकेतिक तस्वीर (AI)
PUNJAB पंजाब: लगातार हो रही बारिश से हालात गंभीर हो गए हैं। राज्य के कई शहर जलमग्न हो चुके हैं और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सतलुज, व्यास और रावी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। पठानकोट, फाजिल्का, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, फिरोजपुर और अमृतसर के गांव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
इस संकट के बीच पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने राहत के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार (28 अगस्त) को घोषणा की कि उन्होंने, उनकी पूरी कैबिनेट और आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों ने बाढ़ राहत कार्यों के लिए अपना एक महीने का वेतन दान करने का फैसला किया है।
सरकार के इस कदम से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्निर्माण कार्यों में मदद मिलेगी। CM भगवंत मान ने जनता से भी अपील की है कि वे बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आएं और सतर्क रहें। प्रशासन ने भी प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत कार्यों के लिए टीमें तैनात कर दी हैं।





