पंजाब

Punjab: हाईवे पर फायरिंग, लगातार चली गोलियां

Bharti Sahu 2
12 Oct 2024 10:44 AM IST
Punjab: हाईवे पर फायरिंग, लगातार चली गोलियां
x
Punjab: नैशनल हाईवे पर गोलियां चली, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।दो शरारती तत्वों द्वारा पिस्तौल के बल पर एक युवक से मोटरसाइकिल लूट लिया गया। उक्त युवक देर शाम अपने काम से घर लौट रहा था। पीड़ित तेजिंदर सिंह गांव बीजा का रहने वाला है और किसी तरह वह गांव बीजा पहुंचा और अपने दोस्तों के साथ मिलकर कार में लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने दोराहा जी.टी.रोड पर मोटरसाइकिल सवार लुटेरों को
घेरने की कोशिश
की तो लुटेरे मोटरसाइकिल फैंक कर गोलियां चलाने लगे इस दौरान वह मौसे से फरार हो गए। हालांकि इस दौरान किसी को गोली तो लगी पर कार पर गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते है। एस.पी. खन्ना ने बताया कि तेजिंदर सिंह ने शिकायत दी है कि जब वह बीती रात करीब 7.30 बजे मंडी गोबिंदगढ़ से अपने गांव बीजा लौट रहा था तो 2 युवकों ने उसका मोटरसाइकिल छीन लिया। लुटेरों ने राजगढ़ इलाके के पास उन्हें गोली मार दी और मौके से भाग गए। मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे।
Next Story