पंजाब

Punjab Firing :दो गुटों के बीच गोलीबारी, 'बादशाह' को लगी गोली

Bharti Sahu 2
3 Nov 2024 6:28 AM IST
Punjab Firing :दो गुटों के बीच गोलीबारी, बादशाह को लगी गोली
x
Punjab Firing : जालंधर में फायरिंग की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक दो पक्षों में विवाद हुआ जिसमें दो युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायल युवकों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें एक की पहचान बादशाह के रूप में हुई है जबकि दूसरे का नाम ईशू बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक खिंगरा गेट में दो पक्षों में विवाद हुआ जिसके बाद एक पक्ष ने गोली चला दी जो बादशाह नाम के युवक को लग गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आज शाम को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए जिसके बाद एक पक्ष ने गोली चला दी। फिलहाल इस मामले की और जानकारी जुटाई जा रही है|
Next Story