पंजाब

Punjab firing: दो गैंगस्टरों के बीच लगातार फायरिंग

Bharti Sahu 2
25 Sept 2024 7:16 AM IST
Punjab firing:  दो गैंगस्टरों के बीच लगातार फायरिंग
x
Punjab firing: स्थानीय अनाज मंडी में गैंगस्टरों के 2 गुट आमने-सामने हो गए। इस दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चली। सूचना मिलते ही थाना सिटी तरनतारन और बस स्टैंड चौकी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गैंगस्टरों के दो गुटों ने अनाज मंडी ने एक-दूसरे से आमने-सामने होने के लिए मंगलवार की शाम को समय रखा था, जिसके चलते दोनों पार्टियां आमने-सामने भिड़ गई। इस दौरान दोनों गुटों के गैंगस्टरों ने आमने-सामने गोलियां चलाई
। करीब 15 राऊंड
फायर हुए। इस दौरान करीब 4 लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर राहगीरों ने छिपकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी के प्रभारी इंस्पैक्टर हरजिंदर सिंह, चौकी इंचार्ज बस स्टैंड सुखदेव सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से गोलियों के खाली कारतूस बरामद कर लिए है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोलियां किसने और क्यों चलाई, इस बाबत जांच बारीकी से की जा रही है। जल्द ही मामले से पर्दा उठा दिया जाएगा।
Next Story