पंजाब

Punjab: दो गुटों के बीच गोलीबारी, 4 लोगों की मौत

Sanjna Verma
8 July 2024 9:39 AM GMT
Punjab: दो गुटों के बीच गोलीबारी, 4 लोगों की मौत
x
पंजाब Punjab: पंजाब के गुरदासपुर जिले में दो समूहों के बीच पुरानी रांजिश के चलते हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि गोलीबारी में दोनों गुटों के दो-दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि घटना में आठ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। झगड़े की वजह पुरानी रंजिश है, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से Firing होने की वजह से ये घटना हो गयी है।पुलिस ने घटना के बारे में सोमवार को यह बताया कि घटना रविवार रात बटाला के विठवान गांव में घटी है, जहां पर दोनों समूहों में कुल 13 लोग मौजूद थे। वहां हुयी गोलीबारी में दोनों समूहों के दो-दो लोगों की मौत हो गई। वहीं घायल हुए 8 लोगों का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दोनों पक्षों के दो-दो लोगों की मौत
इस Firing की घटना में गोली लगने से एक पक्ष के शमशेर सिंह और बलजीत सिंह निवासी गांव विठवा को बटाला के सिविल अस्पताल लाया गया था, वहां के अस्पताल में घायलों को दाखिल करवाया गया था। वहां इलाज के दौरान निर्मल सिंह और बलराज सिंह की भी मौत हुई।मामले में बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच वर्षों पुराने विवाद में जब बात बढ़ी तो दोनों तरफ से करीब पचास राउंड फायरिंग हुई, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गयी।
Next Story