पंजाब

Punjab: कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग

Bharti Sahu 2
29 Oct 2024 6:14 AM IST
Punjab: कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग
x
Punjab: दिवाली से पहले जालंधर के पठानकोट चौक से कुछ दूरी पर डी मार्ट के सामने एक कॉस्मेटिक की दुकान में आग लग गई. दरअसल, दुकानदार ने बिक्री के लिए पटाखे रखे थे, जिसमें आग लग गई और धमाकों की आवाजें आने लगीं. जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त दुकानदार दुकान बंद कर रहा था|
सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं. जिस दुकान में आग लगी, उसके बगल में पेंट की दुकान है, जबकि उसके पीछे बिजली विभाग का दफ्तर है. खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पा लिया गया था. ये दुकानदार सीजनल काम करता है, जिसके चलते उसने दिवाली के लिए पटाखे रखे थे|
Next Story