पंजाब

Punjab: चलती कार में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

Bharti Sahu 2
5 Oct 2024 11:25 AM IST
Punjab:  चलती कार में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां
x
Punjab: डेराबस्सी में फ्लाईओवर पर चलती कार में अचानक आग लग गई जिस समय कार में अचानक आग लगी, उस समय उसमें तीन बच्चे बैठे थे। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया आग लगने पर कार चालक ने बच्चों को कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया चालक संजीव चंडीगढ़ सेक्टर 45 के बच्चों को चंडीगढ़ से अंबाला लेकर जा रहा था। जब वह डीएवी स्कूल के पास फ्लाईओवर पर पहुंचा तो कार से धुआं निकलने लगा। उसने तीनों बच्चों को कार से सुरक्षित बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। राहगीरों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। कार में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story