पंजाब

Punjab: पत्नी से तंग आकर युवक ने लगाया मौत को गले

Bharti Sahu 2
26 Sept 2024 7:22 AM IST
Punjab: पत्नी से तंग आकर युवक ने लगाया मौत को गले
x
Punjab: लोहरका रोड पर एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर लटक कर जान दे दी। मृत्क युवक की पहचान राजन के तौर पर हुई है। युवक राजन की पत्नी झगड़ा करके अपने मायके चली गई थी, जिससे परेशान होकर राजन ने खुद ही फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस चौकी लोहारका रोड के पुलिस अधिकारी ने युवक राजन के शव को अपने कब्जे मे लेकर आगे पोस्टमार्टम करवाने की कारवाई शुरू कर दी है।लोहारका रोड निवासी राजन का अपनी पत्नी के साथ
काफी समय
से झगड़ा चल रहा था। इसको लेकर लगभग एक माह पहले युवक राजन की पत्नी उसके छोड़कर अपने मायके के घर चली गई थी। विगत शाम युवक राजन की मां और उसका भाई घर से कही गए हुए थे और युवक राजन अपने घर में अकेला था। पीछे से उसने पंखे के साथ लटक कर खुद की जीवन लीला समाप्त कर ली।मौके पर पंहुचे पुलिस कर्मियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। जिससे घरेलू झगड़े के कारण उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस अधिकारीयों ने मौके पर पंहुचकर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Next Story