पंजाब

Punjab: केमिकल गोदाम में हुआ धमाका

Bharti Sahu 2
12 Oct 2024 6:28 AM IST
Punjab: केमिकल गोदाम में हुआ धमाका
x
Punjab: लुधियाना सुंदर नगर के इलाका सरदार नगर में रात साहिल कैमीकल के गोदाम में अचानक धमाका वहीं घर के शीशे तक टूट गए। धमाका होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर दमकल विभाग ने कड़ी मुशक्कत के साथ आग पर काबू पाया। गोदाम में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।देर रात अचानक से गोदाम में धुंआ निकलने लगा। गोदाम के नजदीक खड़े लोगों ने देखा तो तुंरत सूचना गोदाम मालिक और दमकल विभाग को दी। देखते ही देखते धुंए ने आग का रूप ले लिया। जानकारी देते हुए पड़ोसी ने कहा कि कई बार कैमीकल की फैक्ट्री बंद करवाने के लिए मालिकों से कह चुके है, लेकिन वह किसी की सुनते नहीं है। उनके गोदाम में धमाका होने के बाद इलाका भी दहल गया है। सुबह देखा तो पता चला कि धमाका होने के कारण घर की छत्तों और दीवारों में भी दरारें आ गई है। शीशे तक टूट गए है।
Next Story