
x
पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल (पुनर्जीवित) के संरक्षक रवि इंदर सिंह ने कहा है कि गंग नहर (बीकानेर नहर) के पानी पर रॉयल्टी की मांग, प्राकृतिक संसाधनों पर पंजाब के जायज अधिकारों से जुड़ी है। इसे राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।
ऐतिहासिक दस्तावेजों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि 4 सितंबर 1920 को ब्रिटिश सरकार और बहावलपुर तथा बीकानेर की रियासतों के बीच एक समझौता हुआ था। इसके तहत, पंजाब को रॉयल्टी देने के बदले बीकानेर को सतलुज नदी का पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई थी। 1927 में बनकर तैयार हुई गंग नहर ने राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके के एक बड़े हिस्से को खेती योग्य भूमि में बदल दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जारी दस्तावेजों में इस समझौते की धारा 13 का जिक्र है, जिसमें 'सीनियरज' (seigniorage) या रॉयल्टी के भुगतान का प्रावधान था। बताया जाता है कि यह भुगतान 1960 तक जारी रहा।
Next Story





