पंजाब

Punjab: नशे में धुत पिता ने अपनी ही 12 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म

Bharti Sahu 2
21 Oct 2024 5:39 AM GMT
Punjab: नशे में धुत पिता ने अपनी ही 12 साल की बेटी के साथ  किया दुष्कर्म
x
Punjab: इस घोर कलियुग में रिश्ते किस तरह तार-तार हो रहे हैं उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी ही 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पसियाना थाने की पुलिस ने राम अवतार के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो अभी फरार है। इस मामले में 12 वर्षीय पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि राम अवतार नशे की हालत में था और उसने दोपहर के समय अपनी ही बेटी को दुकान से लस्सी लाने के लिए भेजा था। जब लड़की लस्सी लेकर आई और उसे देने लगी तो उसने लड़की को कमरे के अंदर बुला लिया और अंदर से कुंडी लगाकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया।
लड़की ने शोर मचाना शुरू किया तो काफी लोग इकट्ठा हो गए। लोगों की मदद से जब दरवाजा खोला गया तो लड़की ने बताया कि उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और आरोपी मौके से फरार हो गया। इसकी पुष्टि करते हुए एसएचओ इंस. करणवीर सिंह संधू ने बताया कि लड़की को सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है और उसका मेडिकल चेकअप करवा लिया गया है तथा जल्द ही इस घिनौने कृत्य को अंजाम देने वाले राम अवतार को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Next Story