पंजाब

Punjab Crime: धारदार हथियारों छात्र की हत्या

Bharti Sahu 2
27 Sept 2024 6:51 AM IST
Punjab Crime: धारदार हथियारों छात्र की हत्या
x
Punjab Crime: फिरोजपुर के एम.एल.एम. स्कूल के बाहर स्कूली बच्चों के बीच खूनी झड़प हो गई थी। ये झड़प इतनी खतरनाक थी कि विद्यार्थियों में कृपाणे तक भी चली थी। इस दौरान 10वीं कक्षा का छात्र चाहतप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे फिरोजपुर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे फरीदकोट मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया और बीती रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रिश्तेदारों ने बताया कि चाहतप्रीत की क्लास में दूसरे बच्चे से मामूली बहस हो गई थी। इसके बाद दूसरे पक्ष के बच्चों ने उस पर तलवार और हथियारों से हमला कर दिया। मृतक बच्चे के परिवार ने हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।
Next Story