
x
Punjab पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को रूपनगर पहुंचे, जहां उन्होंने आनंदपुर साहिब में मत्था टेका। पंजाब सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि खालसा की पवित्र धरती तख्त केसगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब में नतमस्तक होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गुरु चरणों में मत्था टेका। पंजाब और पंजाबियों सहित समस्त सिख संगत के कल्याण और सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। गुरु साहिब सब पर अपनी अपार कृपा बनाए रखें। इससे पहले भगवंत मान ने एक और पोस्ट में कहा कि खालसा की जन्मभूमि आनंदपुर साहिब के ऐतिहासिक स्वरूप को और निखारने के लिए ‘हेरिटेज स्ट्रीट’ का नींव पत्थर रखा। हम बड़े भाग्यशाली हैं कि यह सेवा हमारे हिस्से में आई है।
इस प्रोजेक्ट के तहत आनंदपुर साहिब में सफेद संगमरमर लगाया जाएगा और प्राचीन विरासत से जुड़े 6 द्वार बनाए जाएंगे। गुरु साहिब की बाणी में जिन पेड़ों का उल्लेख किया गया है, वे पेड़ यहां लगाए जाएंगे। गुरु घरों और संग्रहालयों तक जाने वाले रास्तों के साथ-साथ शहर के मुख्य बाजारों का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। बता दें कि पंजाब की ऐतिहासिक और धार्मिक धरती आनंदपुर साहिब में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यहां 50 साल बाद 'हेरिटेज स्ट्रीट' परियोजना की नींव रखकर इस पवित्र नगरी के विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। यह वही आनंदपुर साहिब है, जहां खालसा पंथ की नींव रखी गई थी। अब इस प्रोजेक्ट के माध्यम से इसे न सिर्फ धार्मिक रूप से, बल्कि सांस्कृतिक और पर्यटन दृष्टि से भी विश्व स्तर पर पहचान दिलाने की योजना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आनंदपुर साहिब को 'व्हाइट सिटी' के रूप में विकसित किया जाएगा। पूरे शहर में सफेद संगमरमर का प्रयोग होगा ताकि यह शांति, श्रद्धा और पवित्रता का प्रतीक बन सके। प्रोजेक्ट के तहत छह विशाल गेट बनाए जाएंगे, जो पंजाब की सांस्कृतिक विरासत, सिख इतिहास और गुरु ग्रंथ साहिब जी की गुरबाणी से प्रेरित होंगे। हर गेट का नाम और डिजाइन सिख इतिहास से जुड़ा होगा, जिससे आने वाली पीढ़ियों को अपनी विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
Tagsभगवंत मानश्री आनंदपुर साहिबतख्त केसगढ़ साहिबमत्था टेकनाहेरिटेज स्ट्रीटव्हाइट सिटीपंजाबसिख इतिहाससांस्कृतिक विरासतसफेद संगमरमरपर्यटन विकासशहर सौंदर्यीकरणधार्मिक स्थलगुरु ग्रंथ साहिबसिख संगतरूपनगर.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





