पंजाब

पंजाब के सीएम ने किसानों को धान की सीधी बुवाई के लिए मिलेगी 8 घंटे बिजली देने का किया ऐलान

mukeshwari
20 May 2023 11:32 AM GMT
पंजाब के सीएम ने किसानों को धान की सीधी बुवाई के लिए मिलेगी 8 घंटे बिजली देने का किया ऐलान
x

चंडीगढ़। पंजाब सरकार राज्य में धान की सीधी बुवाई (डीएसआर) के लिए 20 से 31 मई, 2023 तक किसानों को 8 घंटे बिजली सप्लाई यकीनी बनाएगी। बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि धान की सीधी बुवाई के लिए हर कृषि फीडर को वैकल्पिक दिन अनुसार 8 घंटे बिजली सप्लाई दी जाएगी। अंतरराष्ट्रीय सरहदी क्षेत्र ग्रुप (कँटीली तार के पार वाले फीडर) को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्विघ्न 8 घंटे बिजली सप्लाई दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि डीएसआर क्षेत्रों को ग्रुपों में बांटा गया है। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक 8 घंटे सप्लाई दी जाएगी। हालांकि कपास क्षेत्र के फीडरों को कपास की बुवाई के लिए रोज़ाना 8 घंटे बिजली सप्लाई मिलती रहेगी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार भूजल को बचाने के लिए किसानों को धान की सीधी बुवाई के लिए उत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि जहाँ राज्य सरकार सीधी बुवाई करने वाले किसानों को 1500 रुपए प्रति एकड़ सम्मान राशि के तौर पर दे रही है, वहीं निर्विघ्न 8 घंटे बिजली सप्लाई देनी भी यकीनी बना रही है।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story