
x
बड़ी खबर
पंजाब के मुक्तसर जेल के अंदर गुरुवार को कैदियों के दो समूहों के बीच झड़प में तीन लोग घायल हो गए। दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
जेल प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में किया। घायल कैदियों को इलाज के लिए मुक्तसर साहिब के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जेल अधीक्षक ने बताया कि मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया था। घायल लोगों को इलाज के लिए भेजा गया है।
Next Story





