
x
Punjab पंजाब: पंजाब में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक ही झटके में पूरा परिवार खत्म हो गया। होशियारपुर में एक भयानक हादसा हुआ जिसमें एक मासूम बच्ची समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गढ़शंकर से आदमपुर जाने वाले मार्ग पर बिस्त दोआब नहर पर एक कैंटर और ऑल्टो कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दौरान एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी 7 साल की बेटी शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में गुरनाम सिंह (45) पुत्र जोगिंदर सिंह गांव मानेवाल (भलाचौर), उनकी पत्नी वरिंदर कौर (42) और 7 साल की बेटी सीरत कौर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक कोट फतूही से एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जब वे बिस्त दोआब नहर पर गढ़शंकर से आदमपुर जाने वाले मार्ग पर पहुंचे तो उनकी कार को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।
TagsPunjabकैंटरऑल्टोटक्कर3 मौतPunjabCanterAltocollision3 deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





