पंजाब

पंजाब: पार्क में मिला नाइजीरियाई युवक का शव,फैली सनसनी

Bharti Sahu 2
5 Nov 2024 6:25 AM IST
पंजाब: सराभा नगर इलाके के हाउसिंग बोर्ड पार्क में एक नाइजीरियन युवक का शव मिला है। आशंका है कि युवक की मौत नशे के ओवरडोज से हुई है। फिलहाल उसकी जेब से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। इसलिए उसकी पहचान नहीं हो पाई है। सराभा नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story