पंजाब

पंजाब बोर्ड की 10वीं परीक्षा का परिणाम आज , इस Direct Link से ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

Tara Tandi
5 July 2022 10:51 AM IST
पंजाब बोर्ड की 10वीं परीक्षा का परिणाम आज , इस Direct Link से ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
x
पंजाब न्यूज़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) आज 10वीं बोर्ड परीक्षा (PSEB 10th Result 2022) का परिणाम जारी करेगा. पंजाब बोर्ड (Punjab Board 10th Result) की 10वीं कक्षा के परिणाम दोपहर लगभग 12:15 बजे जारी किए जाएंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in और punjab.indiaresults.com पर अपना परिणाम देख सकेंगे

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा, जहां टॉपर्स के नामों के साथ पास होने वालों छात्रों की संख्या, पास प्रतिशत आदि की घोषणा की जाएगी. पंजाब बोर्ड (Punjab Board) ने राज्य में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 29 अप्रैल से 19 मई, 2022 तक 10वीं कक्षा की (Term-2) बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी. PSEB 10वीं टर्म 1 का परिणाम पहले ही घोषित किया जा चुका है. मालूम हो कि PSEB ने 12वीं कक्षा के परिणाम पहले ही घोषित कर दिया है. बता दें कि इस साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 4 लाख से अधिक बच्चों ने भाग लिया है.
ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट (How to Check Punjab Board 10th Result Online)
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट pseb.nic.in पर विजिट करना होगा.
इसके बाद आपको PSEB 10th Result के लिंक पर क्लिक करें.
अब आपसे रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य डिटेल्स मांगी जाएगी. इसे भरकर सबमिट करें.
अब आपके स्क्रीन पर रिजल्ट प्रदर्शित किया जाएगा.
इसे डाउनलोड या सेव कर लें.
Next Story