पंजाब

Punjab: 2 भाइयों के बीच खूनी झड़प, एक की मौत

Sanjna Verma
8 July 2024 12:30 PM GMT
Punjab: 2 भाइयों के बीच खूनी झड़प, एक की मौत
x
अबोहरAbohar: आज सुबह कंधवाला रोड पर स्थित मेट्रो कॉलोनी में किसी बात को लेकर 2 भाईयों में झगड़ा हो गया। इसमें एक भाई ने दूसरे भाई पर तेजधार चीज से हमला कर घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक पंकज (35) के पिता ने बताया कि वह सुबह बाजार आया हुआ था। उसके 2 बेटे पंकज और सुरिंदर घर पर थे।
उन्हें सुचना मिली कि दोनों के बीच लड़ाई हो गई थी और पंकज का काफी खून बह रहा था। वह उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों से पता चला है कि जगह को लेकर दोनों भाईयों में झगड़ा हुआ था।
इस दौरान सुरिंदर ने पंकज की छाती और नाक पर तेजधार चीज से हमला कर दिया। इस कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिवार वाले उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी नंबर 2 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के शव को postmartem के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
Next Story