पंजाब

Punjab : बैंक के एटीएम में लगी आग

Bharti Sahu 2
22 Sept 2024 8:40 AM IST
Punjab :  बैंक के एटीएम में लगी आग
x
Punjab : सैंट्रल बैंक की शाखा मुकेरियां के गेट के साथ स्थित ए.टी.एम. में प्रातः लगभग 11:30 बजे अचानक आग लग गई।आग लगी उस समय मर्चेंट नेवी में फायर फाइटर के रूप में तैनात सौरभ पुत्र विजयपाल निवासी जलाला (मुकेरियां) बैंक के अंदर मौजूद था।
सौरव ने तुरंत मौका संभालते हुए बैंक के अंदर पड़े फायर सेफ्टी सिलैंडर उठाकर ए.टी.एम. को लगी आग बुझानी प्रारंभ कर दी इतने में दसूहा से फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई परंतु तब तक आग फायर फाइटर के सहयोग से पूरी तरह बुझा दिया गया था। सुखदेव सिंह ने बताया कि ए टी एम में 4 लाख 27 हजार रुपए मौजूद थे । उन्होंने बताया कि पैसों वाले बॉक्स को आग तो नहीं लगी परंतु पैसों की उसके अंदर हालत क्या है यह तो बॉक्स खुलने के उपरांत ही पता चलेगा।
Next Story