पंजाब
पेपरलेस होगी पंजाब विधानसभा, आज से विधायकों की स्पेशल ट्रेनिंग वर्कशॉप
Shantanu Roy
21 Sept 2023 6:23 PM IST

x
पंजाब। पंजाब सरकार द्वारा विधानसभा को पेपरलेस बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके चलते 2 दिवसीय ट्रेनिंग वर्कशॉप आज से विधानसभा में शुरु की गई है। पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने इस ट्रेनिंग सेशन की शुरुआत की है। इस दौरान विधानसभा में मंत्री, विधायक और अफसर मौजूद हैं। इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सी.एम. मान ने मीडिया को संबोधित करते हुए जानकारी साझां की है। इस दौरान पंजाब के विधायको की स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। सी.एम. मान ने विधानसभा के डिजिटल होने को लेकर सभी को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि जब वह एम.पी. थे तो उन्होंने सोचा था।
जब भी उन्हें मौका मिलेगा तो वह पंजाब विधानसभा को डिजिटल करेंगे और आज वह दिन आ गया है। उन्होंने कहा कि अब वेब पर भी विधानसभा की कार्रवाई का प्रसारण होगा। पंजाब सरकार ने पहले ही विधानसभा सेशन को लाइव कर दिया गया था पर अब वह एक कदम और आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय के साथ चलना बेहद जरुरी है और पंजाब हमेशा से नई तकनीक को जल्दी अपनाता है। पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने बताया कि अब विधानसभा सदस्य अपने सवाल और उनके जवाब स्क्रीन पर देख सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज के दिन को हमेशा याद किया जााएगा। उन्हें बहुत खुशी है कि अब पूरा काम विधानसभा में डिजिटली होगा।
Tagsपंजाब न्यूज हिंदीपंजाब न्यूजपंजाब की खबरपंजाब लेटेस्ट न्यूजपंजाब क्राइमपंजाब न्यूज अपडेटपंजाब हिंदी न्यूज टुडेपंजाब हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज पंजाबपंजाब हिंदी खबरपंजाब समाचार लाइवPunjab News HindiPunjab NewsPunjab Ki KhabarPunjab Latest NewsPunjab CrimePunjab News UpdatePunjab Hindi News TodayPunjab HindiNews Hindi News PunjabPunjab Hindi KhabarPunjab News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Next Story





