पंजाब

विधानसभा चुनाव: अंबिका सोनी, सुनील जाखड़ और प्रताप सिंह बाजवा को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

jantaserishta.com
6 Dec 2021 5:28 PM IST
विधानसभा चुनाव: अंबिका सोनी, सुनील जाखड़ और प्रताप सिंह बाजवा को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी
x

Punjab Election 2022: अगले साल की शुरुआत में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमेटी की घोषणा कर दी है. वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी को समन्वय समिति, पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ को प्रचार समिति और सांसद प्रताप सिंह बाजवा को घोषणापत्र समिति का चेयरमैन बनाया गया है. कांग्रेस के स्क्रीनिंग कमेटी की जिम्मेदारी अजय माकन को दी गई है. वहीं चंदन यादव और कृष्णा अलावरु इसके सदस्य होंगे.

बता दें कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने तीन दिसंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की थी. इससे पहले एक दिसंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिद्धू और सुनील जाखड़ ने राहुल गांधी के साथ बैठक की थी.
तब सूत्रों ने बताया था कि राज्य के नेताओं के साथ पंजाब के लिए चुनाव संबंधी समितियों के गठन पर भी चर्चा की.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story