पंजाब

Punjab: दीये जलाने गए बेटे के साथ हुआ अनहोनी, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Bharti Sahu 2
2 Nov 2024 7:12 AM IST
Punjab: दीये जलाने गए बेटे के साथ हुआ अनहोनी, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
x
Punjab: नजदीकी गांव बलियाल में दिवाली की शाम एक परिवार की दिवाली की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब खेत में दीये जलाकर घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। गांव बलियाल के सरपंच जगमीत सिंह भोला ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उनके गांव का युवक वरशदीप सिंह (15 वर्ष) पुत्र स्वर्ण सिंह दिवाली के त्यौहार के अवसर पर बलियाल से गांव भट्टीवाल कलां जाने वाली सड़क पर अपने घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित अपने खेत में दीये जलाकर पैदल घर लौट रहा था
तो रास्ते में अज्ञात वाहन के चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वरशदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक युवक के पिता स्वर्ण सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story