पंजाब

Punjab: माथा टेककर लौट रहे युवक के साथ हादसा

Bharti Sahu 2
2 Nov 2024 11:25 AM IST
Punjab:  माथा टेककर लौट रहे युवक के साथ हादसा
x
Punjab: पंजाब के लुधियाना से एक भीषण हादसे की खबर आई है। जानकारी के अनुसार, एलिवेटेड पुल पर एक अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान युवक की खोपड़ी की हड्डी टूट गई है। राहगीरों की मदद से युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज शुरू हुआ। वहीं, युवक के रिश्तेदार जतिंदर सिंह ने बताया कि उसका भतीजा कर्णवीर सिंह गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में माथा टेकने गया था। माथा टेकने के बाद जब वह वापस लौट रहा था तो
एलिवेटेड पुल
पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिसके बाद कर्णवीर की बाइक उछलकर पुल पर गिर गई।
कर्णवीर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे पहले सिविल अस्पताल और बाद में सीएमसी रेफर किया गया। वहीं, एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कार में जा रहा था, तभी उसने देखा कि कुछ दूरी पर एक युवक बाइक पर जा रहा था, तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक डिवाइडर से टकरा गई। युवक उछलकर करीब 8 से 10 फीट दूर डिवाइडर पर जा गिरा। युवक के गंभीर रूप से घायल होने पर एंबुलेंस को बुलाया गया। एंबुलेंस आने में थोड़ा समय लगा लेकिन उससे पहले ही युवक को एक राहगीर की गाड़ी से अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल उसकी हालत बेहद गंभीर है। उसके सिर में फ्रैक्चर होने से परिजन परेशान हैं।
Next Story