पंजाब

Punjab Accident: पंजाब में टला बड़ा रेल हादसा, मंजर देख थम गई सबकी सांसेंv

Bharti Sahu 2
18 Aug 2024 10:43 AM IST
Punjab Accident: पंजाब में टला बड़ा रेल हादसा, मंजर देख थम गई सबकी सांसेंv
x
Punjab Accident: रविवार को तड़के नेशनल हाई वे लुधियाना-लाडोवाल पर स्थित रेलवे ओवर ब्रिज 4 पर बड़ा रेल हादसा होने से टल गया । जालंधर की तरफ से लुधियाना की तरफ जा रहा चारे से भरा ट्राली ट्रैक्टर बेकाबू होने से पुल की साइड वाली दीवार तोड़ कर रेलवे ट्रैक की तरफ लटक गया। जिस कारण काफी मलबा मुख्य रेलवे ट्रैक पर जा गिरा । हादसे के कारण ड्राइवर भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया रेलवे विभाग की तरफ से सुरक्षा को देखते हुए मुख्य रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक को रोक दिया। जिस कारण 4 बज कर 55 मिनट से 5 बज कर 40 मिनट तक करीब 45 मिनट रेलवे ट्रैक बंद रहा । हादसे का पता चलते ही आरपीएफ, जीआरपी , रेलवे इंजीनियरिंग विभाग, मकैनिकल विभाग की टीमे लुधियाना व फिल्लौर से मौके पर पहुंच गई जिन्होंने चैकिंग के बाद कॅाशन लगा कर ट्रैक को चालू करवा कर यातायात बहाल कर दिया।
Next Story