पंजाब

Punjab: माता वैष्णो देवी जा रही ट्रेन में हादसा

Bharti Sahu 2
26 Sept 2024 7:28 AM IST
Punjab: माता वैष्णो देवी जा रही ट्रेन में  हादसा
x
Punjab: माता वैष्णों देवी को जाने वाली मालवा एक्सप्रैस ट्रेन में सवार यात्रियों में उस समय मचा हड़कंप अचानक ट्रेन के पहियों की ब्रेक चिपकने से पहियों से चिंगारियां निकलनी शुरू हो गईं तथा देखते ही देखते हर तरफ तरफ धुआं ही धुआं हो गया। मालवा एक्सप्रैस ट्रेन, जोकि महू-इंदौर से वैष्णोदेवी कटरा (जम्मू) जाती है। आज सुबह महु से इंदौर के लिए निकली थी, लेकिन राजेंद्र नगर के पास ट्रेन के पहियों की ब्रेक चिपक जाने अचानक गाड़ी के पहियों में से धुआं निकलने शुरू हो गया, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। फिलहाल धुएं पर समय पर रहते काबू पा लिया गया अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता है। । यात्रियों ने जब देखा कि AC कोच के पहियों से चिंगारी निकल रही है, तो उन्होंने तुरंत ट्रेन प्रबंधन को सूचित किया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह सामान्य बात है। ट्रेन में ब्रेक लगने से कई बार ब्रेक शू चिपक जाते हैं, जिसके कारण धुआं निकलता है और हलकी चिंगारी भी निकलती है।
Next Story