पंजाब

Punjab Accident: घने कोहरे के कारण भीषण हादसा, छात्रा की मौत

Bharti Sahu 2
19 Nov 2024 6:18 AM IST
Punjab Accident: घने कोहरे के कारण भीषण हादसा,  छात्रा की मौत
x
Punjab Accident: घने कोहरे के कारण गांव खोखर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में कॉलेज छात्रा की मौत हो गई और उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव खोखर स्थित निजी कॉलेज शिवम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड की छात्रा अमनदीप कौर अपने पिता गांव चांजली निवासी हाकम सिंह के साथ स्कूटर पर कॉलेज जा रही थी कि अचानक घने कोहरे के कारण गांव खोखर के पास जीरी की फसल से भरी ट्राली ने उसे टक्कर मार दी।
इस हादसे में छात्रा अमनदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई और उसके घायल पिता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।
Next Story