पंजाब

Punjab Accident: भीषण हादसा, बस और टिप्पर में जोरदार टक्कर

Bharti Sahu 2
13 Nov 2024 12:01 PM IST
Punjab Accident: भीषण हादसा, बस और टिप्पर में जोरदार टक्कर
x
Punjab Accident: फिल्लौर में नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा ,आपको बता दें कि एक प्राइवेट बस और टिप्पर में टक्कर हो गई। मामले की जानकारी देते हुए बस चालक ने बताया कि बस में करीब दस यात्री सवार थे, जिनमें से एक यात्री को मामूली चोटें आई हैं। उसे एंबुलेंस की मदद से आगे के इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर भेज दिया गया है और वहीं दूसरी तरफ ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं। वहां खड़े कारीगर ने बताया कि उसका ढाबा है और उसे हादसे की जानकारी मिली। उसने बताया कि हादसे की वजह से नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
मामले की जानकारी देते हुए एसएसएफ टीम के एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे पर बस और ट्रक की आपस में टक्कर हो गई है। हालांकि हादसे में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। एक यात्री को मामूली चोटें आई हैं। उसे एंबुलेंस की मदद से आगे के इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Next Story