पंजाब

Punjab: सुबह-सुबह हुआ हादसा, मौत ने ऐसे ली शख्स की जान

Bharti Sahu 2
6 Oct 2024 11:56 AM IST
Punjab:  सुबह-सुबह हुआ हादसा, मौत ने ऐसे ली शख्स की जान
x
Punjab: माहिलपुर के होशियारपुर-गढ़शंकर रोड स्थित मुख्य चौक पर अज्ञात टिप्पर की चपेट में आने से रविवार सुबह स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत हो गई,टिप्पर चालक टिप्पर लेकर फरार हो गया।
सतनाम सिंह पुत्र मलकीत सिंह 55 वर्ष निवासी महमदोवाल थाना चब्बेवाल जो कि इंडसईड बैंक माहिलपुर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था और रात की ड्यूटी करने के बाद वह करीब 5 बजे अपने स्कूटर नंबर पीबी 07 के 4850 पर सवार होकर वापिस घर जा रहा था तो जब वह माहिलपुर मेन चौक पर रुका था तो जेजों रोड की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी और टिप्पर के टायर के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर एस.एच.ओ. माहिलपुर रमन कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
Next Story