पंजाब

Punjab : सतलुज नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, 1 की मौत

Bharti Sahu 2
16 Oct 2024 6:17 AM IST
Punjab : सतलुज नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान  हादसा, 1 की मौत
x
Punjab : थाना सलेम टाबरी के अंतर्गत भाटिया बेट के पास सतलुज दरिया से मूर्ति विसर्जन कर आ रहा एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे ऑटो में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि कुछ लोग सतलुज दरिया से दुर्गा माता की मूर्ति विसर्जन कर अपने घर लौट रहे थे कि अचानक उनका ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों बीच पलट गया। उक्त हादसे में ऑटो में बैठे मनोज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रमेश कुमार प्रवीण व राजू गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Next Story