पंजाब
Punjab Accident: कार,बाइक की टक्कर, बाप-बेटे की मौके पर मौत
Bharti Sahu 2
12 Aug 2024 10:45 AM IST

x
Punjab Accident: शहर के बहोना चौक में सड़क हादसे के दौरान बाप और बेटे की मौत हो गई। वह दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर पास के ही गांव से गाय देखने जा रहे थे। इसी दौरान उनका मोटरसाइकिल कार से टकरा गया। दोनों के शवों को सिविल अस्पताल में लाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव महिरों निवासी बूटा सिंह अपने बेटे गोरा सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बुघीपुरा की तरफ जा रहे थे। बरनाला रोड पर जैसे ही वह बुघीपुरा की तरफ मुड़ने लगे तो कार के चालक ने साइड से टक्कर मार दी। वह दोनों सिर के बल सड़क पर गिर गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। सिर पर चोट लगने से दोनों की मौत हुई है। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना मेहना की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
TagsPunjabकारबाइकटक्करबाप-बेटेमौत Punjabcarbikecollisionfather and sondeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





