पंजाब
Punjab accident: देर रात बड़ा हादसा, तेज रफतार ट्रक ने युवक को कुचला
Bharti Sahu 2
14 Nov 2024 6:11 AM IST

x
Punjab accident: शहर में देर रात भीषण सड़क हादसा,बताया जा रहा है कि गुरु नानक मिशन चौक के पास सड़क हादसे में मेडिकल स्टोर मालिक की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार देर रात गुरु नानक मिशन चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मेडिकल स्टोर मालिक सौरव दुआ की मौत हो गई। मृतक सौरव दुआ परुथी अस्पताल के अंदर दवाई की दुकान चलाता था, जिसकी आज रात सड़क हादसे में मौत से शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया जा रहा है कि सौरव रात को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपनी एक्टिवा पर घर लौट रहा था, तभी गुरु नानक मिशन चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई जारी है। सौरव की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsPunjabहादसाट्रकयुवककुचलाPunjabaccidenttruckyoung mancrushed जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





