पंजाब

Punjab accident: स्कूली बच्चों से भरा ऑटो रिक्शा पलटा, मची चीख पुकार

Bharti Sahu 2
23 Sept 2024 11:41 AM IST
Punjab accident:   स्कूली बच्चों से भरा ऑटो रिक्शा पलटा, मची चीख पुकार
x
Punjab accident: रोपड़ में सतलुज नदी पर बने पुल पर पर एक प्राइवेट स्कूल का ऑटो उस समय पलट गया, जब ऑटो चालक पानी की बोतल पकड़ रहा था और बोतल का एक हिस्सा हैंडल में फंस गया, जिस कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया।इस हादसे में कई बच्चे घायल हाे गए हैं। जिसके बाद बच्चाें काे राेपड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां पर उनका इलाज चल रहा हैं। ऑटो में करीब 5 बच्चे बैठे थे। इसमें ज्यादातर बच्चे छोटे थे उनकी चोटों की जांच की जा रही है, लेकिन बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है।
Next Story