पंजाब

Punjab Accident: सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत

Bharti Sahu 2
16 Aug 2024 8:31 AM IST
Punjab Accident: सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत
x
Punjab Accident: पंजाब के खन्ना में दर्दनाक सड़क हादसे में एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत होने की सूचना मिली है। तेज रफ्तार टैंकर ने बच्चे को कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बच्चा अन्य लोगों के साथ गुरुद्वारा मंजी साहिब में माथा टेकने गया था, जहां से लौटते समय उक्त हादसे का शिकार हुआ है। बच्चे की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
हादसा खन्ना में नेशनल हाईवे पर बुधवार की रात को हुआ। बच्चा अपने पड़ोसी संग मंजी साहिब में माथा टेकने के बाद घर लौट रहा था। उसके ऊपर कैंटर चढ़ गया। मृतक की पहचान कबीर विजन निवासी खटीका मोहल्ला के रूप में हुई है।
Next Story