
x
Punjab पंजाब : पंजाब के अबोहर के सीड फार्म इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। यहां दो युवकों ने घर में घुसकर एक युवक पर डंडे और ईंट के साथ हमला कर दिया। आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है।
वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर वाहवाही लूटने और दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। हमले में युवक गंभीर घायल हुआ है। हमलावरों ने उसका सिर फोड़ दिया। वहीं थाना प्रभारी ने इस पर बनती कार्रवाई करने की बात कही है। वीडियो में दिख रहा है कि दो युवक सीड फार्म निवासी एक युवक के घर में लाठी व ईंट लेकर घुस आते हैं। घर में युवक पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए डंडे से उसके सिर पर कई वार करते हैं।
डंडे से हमले में युवक का सिर फोड़ दिया। इसी दौरान आरोपियों के तीसरे साथी ने युवक को पीटते हुए की वीडियो भी बनाई। वीडियो को एडिट कर उसमें एक पंजाबी गाना भी लगाया गया है, जिसमें गाने के बोल हैं बणदे ने जेड़े अमरीश पुरी... इस गाने के साथ वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। वीडियो में युवक आरोपियों से बचने के लिए हाथ भी जोड़ रहा है, लेकिन आरोपी लगातार उसपर हमला करते हैं।
इस घटना के बारे में थाना नंबर-1 के प्रभारी परमजीत कुमार ने बताया कि उनके पास इस प्रकार के हमले की कोई शिकायत नहीं आई है और न ही अस्पताल से किसी घायल युवक की सूचना मिली है। उन्हें भी मीडिया के द्वारा इसका पता चला है वे इसकी जांच कराकर बनती कार्रवाई करेंगे और दहशत फैलाने वाले तत्वों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अबोहर के गांव पंचकोसी में भी इसी तरह की घटना हुई है।
तीन युवकों ने गांव के ही एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते तलवारों से हमला कर दिया। घायल को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसे कई टांके लगे हैं। गांव वासी विष्णु ने बताया कि उसका बड़ा भाई का गांव के कुछ युवकों से पुराना विवाद है। आरोपी युवक गांव में अवैध शराब का धंधा करते हैं। बुधवार को भाई से रंजिश रखने वाले तीन युवकों ने उसे गांव में ही घेर लिया। आरोपियों ने उस पर तलवार से हमला कर लहूलुहान कर दिया और फरार हो गए। डॉक्टरों के अनुसार उसके पीठ पर तलवार से गहरे घाव आए हैं।
Tagsडंडे-ईंटहमलावीडियोSticks-bricksattackvideoजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





