पंजाब

पंजाब: सिविल अस्पताल में भर्ती महिला को पति ने गला दबाकर मारा, चार दिन पहले दिया था बेटे का जन्म, जाने वजह

Kajal Dubey
4 Jun 2022 10:07 AM GMT
पंजाब: सिविल अस्पताल में भर्ती महिला को पति ने गला दबाकर मारा, चार दिन पहले दिया था बेटे का जन्म, जाने वजह
x
कपूरथला सामान्य अस्पताल के गाइनी वार्ड में उपचाराधीन महिला को उसके पति ने जान से मार डाल।
कपूरथला सामान्य अस्पताल के गाइनी वार्ड में उपचाराधीन महिला को उसके पति ने जान से मार डाला। इस पूरे मामले का एक वीडियो भी वायरल हो गया है, जो अस्पताल के स्टाफ ने बनाया था। सूत्रों के अनुसार, आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी के चलते उसने अपनी पत्नी का मुंह दबाकर मार दिया। महिला ने चार दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया है। घटना के बाद सिविल अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है।
जानकारी के अनुसार कपूरथला सिविल अस्पताल के गाइनी वार्ड में एक जून को 24 बलविंदर कौर पत्नी मनजीत सिंह वासी गांव केसरपुर को दाखिल करवाया गया था। सिजेरियन ऑपरेशन के बाद महिला ने बेटे को जन्म दिया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दंपति ने कुछ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों का पहले भी एक बेटा है।
डीएसपी सब डिवीजन सुरिंदर सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल के गाइनी वार्ड के प्राइवेट रूम चार में शनिवार सुबह लगभग छह बजे मनजीत सिंह ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी मनजीत सिंह अपनी पत्नी पर शक करता था इसी के चलते उसने मौका पाकर घटना को अंजाम दे दिया।
Next Story