पंजाब

Punjab: झील में चलने वाली किश्ती में लगी आग, इधर-उधर भागने लगे पर्यटक,

Saba Naaz
2 July 2025 9:04 PM IST
Punjab: झील में चलने वाली किश्ती में लगी आग, इधर-उधर भागने लगे पर्यटक,
x
Pathankot पठानकोट : धारकलां क्षेत्र में स्थित मिनी गोवा के पास रणजीत सागर डैम की झील में किश्ती को अचानक आग लग गई। आग की लपटों से झील में चारों तरफ धुआं फैल गया।
इस दौरान कुछ समय में ही मिनी गोवा में अफरा-तफरी मच गई और वहां पर घूमने के लिए आए पर्यटक इधर-उधर भागने लगे। हालांकि राहत की बात यह रही के किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। आनन-फानन में दमकल विभाग को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंच दमकल कर्मियों ने किश्ती में लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
Next Story