पंजाब

पंजाब: घर में देह व्यापार का अड्डा चलाने वाली महिला सहित 3 गिरफ्तार

Kunti Dhruw
6 March 2022 10:06 AM GMT
पंजाब: घर में देह व्यापार का अड्डा चलाने वाली महिला सहित 3 गिरफ्तार
x
पंजाब के अहमदगढ़ में घर में चल रहे एक देह व्यापार के अड्डे का पुलिस ने भंड़ाफाेड़ किया है।

अहमदगढ़ (संगरूर)। पंजाब के अहमदगढ़ में घर में चल रहे एक देह व्यापार के अड्डे का पुलिस ने भंड़ाफाेड़ किया है। थाना सिटी अहमदगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर में देह व्यापार का धंधा करवाने वाली महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी। थाना सिटी अहमदगढ़ की एसआइ अर्शप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर की एक महिला अपने घर पर देह व्यापार का धंधा करती है। जहां बाहरी महिलाओं व पुरुषों को बुलाकर उनसे मोटी रकम वसूल करती है।

संचालिका के पास से 2 हजार रुपये की नकदी बरामद
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रिहायशी मकान पर छापामारी की, जहां से संचालिका, एक महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार किया। पुलिस ने संचालिका के पास से 2 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की। पुलिस संचालिका से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह कितने समय से यह धंधा चला रही थी। इस मामले में कई रसूखदाराें के भी शामिल हाेने का अंदेशा जताया जा रहा है.
लुधियाना सहित कई जिलाें में चल रहा देह व्यापार
गाैरतलब है कि पंजाब के पटियाला के अलावा लुधियाना सहित कई जिलाें में देह व्यापार का धंधा बेखाैफ जारी है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने में नाकाम साबित हाे रही है। पिछले दिनाें लुधियाना बस स्टैंड के आसपास के हाेटलाें में देह व्यापार के धंधे का खुलासा हुआ था। इस मामले में कई हाेटल मालिकाें के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था। पिछले दिनाें लुधियाना जिले में एक वीडियाे वायरल हुआ था। लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 5 प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह की और से यह केस किंग होटल, आरजी होटल, दो अन्य आरजी होटल तथा कई और होटलों के अज्ञात मालिक व मैनेजरों के खिलाफ दर्ज किया गया था। इसके बावजूद कई जिलाें में देह व्यापार का धंधा बेखाैफ जारी है।


Next Story