पंजाब

Punjab: 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, 2 के खिलाफ मामला दर्ज

Sanjna Verma
27 Jun 2024 3:23 PM IST
Punjab: 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, 2 के खिलाफ मामला दर्ज
x
Tanda Udmurटांडा उड़मुड़: बेट क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने और उसका video बनाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़की 8वीं कक्षा में पढ़ती थी। उक्त मामले के आरोप में टांडा पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने लड़की की मां के बयान के आधार पर मलकीत सिंह और जंग बहादुर के खिलाफ यह मामला दर्ज किया है।
अपने बयान में लड़की की मां ने कहा कि उक्त आरोपियों ने मार्च महीने में उनकी बेटी के साथ
दुष्कर्म
करने के बाद उसका video बना लिया। बदनामी के डर से उनकी बेटी ने उन्हें इस बारे में नहीं बताया। अब ये आरोपी उसकी लड़की को वीडियो को लेकर Blackmail करते हैं और दोबारा मिलने के लिए कहते हैं। पुलिस ने अब दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच Inspector प्रभजोत कौर कर रही हैं।
Next Story