
x
Tarn Taran तरनतारन: जिला पुलिस ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को पांच नशा तस्करों की 2.61 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की। एसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि पुलिस ने भिखीविंड थाने के गांव माड़ी गौर सिंह निवासी कुलविंदर सिंह की 71 लाख रुपये की संपत्ति, गांव मानकपुर (सराय अमानत खां) निवासी लवप्रीत सिंह सोनू व उसके भाई आकाशदीप सिंह की 95 लाख रुपये की संपत्ति, कलसियां कलां (भिखीविंड) निवासी कुरिंदर सिंह शिंदा की 51 लाख रुपये की संपत्ति तथा ढाला (सराय अमानत खां) निवासी अरशदीप सिंह अरश की 44 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की। एसएसपी ने बताया कि नशा तस्करों के घरों के गेट पर संपत्ति जब्त करने संबंधी नोटिस चिपका दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से समाज में नशा तस्करी पर अंकुश लगेगा तथा तस्करों को इस कार्रवाई से सबक लेना चाहिए।
Tagsपांच तस्करोंFive smugglersजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





