पंजाब

कोटकपूरा पहुंचीं प्रियंका गांधी, बोली- 'पंजाबी परिवार में ब्याही हूं'

Deepa Sahu
13 Feb 2022 12:19 PM IST
कोटकपूरा पहुंचीं प्रियंका गांधी, बोली- पंजाबी परिवार में ब्याही हूं
x
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रविवार को पंजाब के दौरे पर पहुंचीं।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रविवार को पंजाब के दौरे पर पहुंचीं। सबसे पहले वह कोटकपूरा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचीं। यहां प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं पंजाबी परिवार में विवाहित हूं। मेरे बच्चों में पंजाबी खून है। इस दौरान उन्होंने आप के दिल्ली मॉडल पर सवाल उठाए और उसकी तुलना भाजपा के गुजरात मॉडल से की।

इसके बाद दोपहर 1 बजे वे धूरी में महिलाओं से बैठक को संबोधित करेंगी। यहां प्रियंका टाउनहाल में महिलाओं से बातचीत करेंगी। इसके बाद वह 3.30 बजे डेराबस्सी में रोड शो करेंगी और शाम 6 बजे चंडीगढ़ हवाई अड्डे से दिल्ली रवाना हो जाएंगी।
Next Story