पंजाब

सैंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप

Shantanu Roy
7 Nov 2022 6:11 PM GMT
सैंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप
x
बड़ी खबर
लुधियाना। ताजपुर रोड सैंट्रल जेल के कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि जगदीश नामक कैदी हत्या के मामले में सजा भुगत रहा था। रात्रि अचानक कैदी की तबीयत खराब होने के चलते जेल मैडीकल अधिकारी द्वारा ईलाज के लिए सिविल अस्पताल रैफर कर दिया गया था। जहां डाक्टरों ने कैदी को मृत घोषित कर दिया। आज ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में डाक्टरों के एक पैनल द्वारा मृतक कैदी का पोस्टमार्टम करने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल मैडीकल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का मालूम हो सकेगा।
Next Story